फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सशक्त किसान के लिए यौगिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर

विज्ञापन
हाथरस : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पर राष्ट्रीय किसान दिवस मनाते प्रधान व क? - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

राष्ट्रीय किसान दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य ऋषि जैसवाल ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज द्वारा किसानों को सशक्त बनाने एवं यौगिक खेती को बढ़ावा देने का जो प्रयास किया जा रहा है, वह निश्चित रूप से सराहनीय है।
मुख्य अतिथि के रूप में उप्र कृषक समृद्धि आयोग सदस्य ऋषि जैसवाल, तहसीलदार कीर्ति सिंह, भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गौतम, रिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके भावना, कृषि विभाग के विजय गौतम, समाजसेवी गेंदालाल रावत, प्रधान प्रतिनिधि श्यामवीर सिंह, कृषि विभाग के योगेश सारस्वत, प्रधान रनवीर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। सभी मेहमानों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जैसवाल ने कहा कि उन्होंने खुद धरातल पर माउंट आबू मुख्यालय में जाकर देखा कि कैसे बहुत बड़े स्तर पर यौगिक खेती की जा रही है। रासायनिक खेती विषैली बनती जा रही है। हम सभी को सीखना चाहिए ब्रह्माकुमारीज से कि योग के प्रयोग से शुद्ध अन्न कैसे उपजाएं। भावना बहन ने कहा कि हमारी परंपरागत यौगिक खेती ही हमें स्वस्थ बनाती है।
विज्ञापन

तहसीलदार कीर्ति चौधरी ने कहा हम सभी कहीं न कहीं गांव से जुड़े हुए हैं। गांवों में अक्सर छोटी-छोटी बातों पर विवाद हो जाते है, जो बाद में बड़ा रूप ले लेते है। हम सभी को विशेषकर प्रधानों को किसानों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए। धर्मेंद्र गौतम, सीमा बहिन, आकाश कुमार, विजयभान सिंह, हरपाल सिंह, मानसिंह, रमेश चंद्र, सुरेंद्र सिंह, राकेश बघेल, पूरन सिंह, कन्हैया लाल, नीरज कुमार आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें