फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : निवर्तमान डीएम को पुलिस लाइन में दी भावभीनी विदाई

विज्ञापन
हाथरस : निवर्तमान डीएम रमेश रंजन को प्रतीक चिह्न देकर विदाई देते एसपी, सदर विधायक, सिकंदराराऊ विध? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

निवर्तमान डीएम रमेश रंजन को जिले में कई स्थानों पर भावभीनी विदाई दी गई। मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन में आयोजित हुआ। वहां पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडेय की अगुवाई में उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।
इस मौके पर निवर्तमान डीएम रमेश रंजन ने कहा कि स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है, इसलिए इसका सामना करने के लिए हर अधिकारी तैयार रहता है। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का सहयोग के लिए आभार जताया। इस मौके पर उन्हें पुष्पगुच्छ व स्मृति चिह्न भेंटकर विदाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक के अलावा विधायक सदर अंजुला सिंह माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार, सीओ सादाबाद रुचि गुप्ता आदि मौजूद थे। अन्य कई स्थानों पर भी निवर्तमान डीएम को विदाई दी गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें