फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बिजली कर्मियों की हड़ताल पड़ी भारी, 70 गांवों में बत्ती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बिजली कर्मियों की हड़ताल अब आम उपभोक्ताओं पर भारी पड़ रही है। शुक्रवार की रात को सात बिजलीघरों से जाने वाली 33 केवीए की लाइन में फॉल्ट हो गए। कर्मियों द्वारा काम नहीं किया जा रहा है। इस कारण फॉल्ट दूर नहीं हो पा रहे। बिना बिजली के लोगों के घरों में लगे उपकरण शोपीस बने रहे। शनिवार की शाम को निगम स्तर पर समझौते के बाद बिजली आपूर्ति को सुचारु करने के प्रयास शुरू हो गए।
उल्लेखनीय है कि विभिन्न मांगो को लेकर बिजली विभाग के कर्मचारियों के अलावा जेई, एसडीओ और एक्सईएन स्तर तक के अधिकारी कार्य बहिष्कार पर चल रहे हैं। शुक्रवार की रात को बामौली, पोरा बरवाना, हसायन, महौ, नवीपुर, पुरदिलनगर आदि विद्युत उपकेंद्रों की लाइनों में फॉल्ट हो गया। इस कारण करीब 70 गांवों में बिजली का ब्लैक आउट हो गया। बिना बिजली के लोगों के जरूरी कामकाज नहीं हो सके।
विज्ञापन

घरों में लगे विद्युत उपकरण शोपीस बने रहे। इस कारण लोगों को पीने के पानी तक के लिए भटकना पड़ा। लोग विद्युत उपकेंद्रों पर शिकायत लेकर पहुंचे, लेकिन शाम तक कार्य बहिष्कार के चलते आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि शाम को समझौता होने के बाद अब आपूर्ति को सुचारु करने में अफसर व कर्मी जुट गए । संवाद
उपभोक्ताओं को परेशानी
बिजली कर्मियों की हड़ताल के चलते बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। बिना बिजली के जरूरी कामकाज नहीं कर पा रहे हैं। हड़ताल के साथ अधिकारियों को उपभोक्ताओं की समस्याओं पर भी ध्यान देना चाहिए, ताकि दिक्कत न हो।
-शिवशंकर शर्मा, उपभोक्ता
बिना बिजली के जरूरी कामकाज नहीं हो पा रहे हैं। विद्युत उपकेंद्र पर शिकायत लेकर गए तो बताया कि हड़ताल चल रही है। इस कारण कोई कर्मी नहीं है। बिजली व्यवस्था भगवान भरोस हैं। लाइनें भी काफी पुरानी है। इस कारण फॉल्ट ज्यादा होते हैं।
-महेशचंद्र दीक्षित, उपभोक्ता
बिजली की लाइनें जगह-जगह झूल रही हैं। लोड पड़ने के साथ लाइन में फॉल्ट हो जाता है। अब बिजली कर्मियों की हड़ताल के चलते पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। कामकाज प्रभावित हो रहा है। हड़ताल के साथ समस्याएं भी दूर होनी चाहिए।
विज्ञापन

-वेदप्रकाश शर्मा, उपभोक्ता
बिजली कर्मियों की हड़ताल के चलते शिकायत भी नहीं दूर हो रही हैं। उपकेंद्रों से कर्मी नदारद हैं। इस कारण लाइनों में फॉल्ट दूर नहीं हो पा रहे हैं। बिजली गुल होने के कारण काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
-पवन वार्ष्णेय, उपभोक्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें