फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 15 घंटे ठप रही बिजली, लोगों ने झेलीं मुश्किलें

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसशहर के नवीपुर नई बस्ती में लगा 400 केवीए का ट्रांसफॉर्मर बुधवार की रात को फुंक गया।पानी का भी संकट झेलना पड़ा।उल्लेखनीय है कि बुधवार की रात करीब नौ बजे इस ट्रांसफॉर्मर में अचानक आग लग गई।आग इतनी भीषण थी कि स्थानीय लोगों को इसे बुझाने में सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के नवीपुर नई बस्ती में लगा 400 केवीए का ट्रांसफॉर्मर बुधवार की रात को फुंक गया। इस कारण इलाके केक बाशिंदों ने बुधवार की रात नौ बजे से लेकर बृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे तक बिजली संकट झेला। बिना बिजली के बृहस्पतिवार की सुबह लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पानी का भी संकट झेलना पड़ा।
उल्लेखनीय है कि बुधवार की रात करीब नौ बजे इस ट्रांसफॉर्मर में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि स्थानीय लोगों को इसे बुझाने में सफलता नहीं मिली। आनन-फानन सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दमकल ने आग पर जैसे-तैसे काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांसफॉर्मर फुंकने से इलाके के सैकड़ों घरों पूरी रात बिजली ठप रही। सुबह लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ा। बृहस्पतिवार की दोपहर को करीब 12 बजे ट्रांसफॉर्मर बदलने के बाद बिजली आपूर्ति सुचारु हुई। तब जाकर लोगों ने कामकाज निपटाए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें