भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति द्वारा जिलाधिकारी और अधीक्षण अभियंता को सौंपा गया ज्ञापन।
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
बिजली, स्वास्थ्य एवं शिक्षा की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति ने जिलाधिकारी कार्यालय पर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इसमें तहसील में इन व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग की गई।
जिलाध्यक्ष श्यामवीर सिंह छौंकर के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में बताया कि प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों व स्वास्थ्य केंद्र, उपस्वास्थ्य केंद्रों पर सरकार मोटी रकम खर्च कर रही है, इसके बावजूद लोगों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही है।
इस पर सरकार को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। संगठन के पदाधिकारियों ने विद्युत अधीक्षण अभियंता एमपी सिंह से भी मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और क्षेत्र की बिजली समस्याओं से अवगत कराया।
इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष महेश गुप्ता, सलाहकार समिति अध्यक्ष विशंभर दयाल शर्मा, जिला अध्यक्ष श्यामवीर सिंह छौंकर, जिला मुख्य सचिव भूपेंद्र चौधरी, तहसील अध्यक्ष सुशील कुमार, ब्लॉक सचिव युवा मोर्चा अजीत सिंह चौधरी आदि मौजूद रहे।