फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : लाइनों में फॉल्ट से शहर से देहात तक गुल रही बिजली

सार

इस कारण लोगों को पांच से छह घंटे बिना बिजली के रहना पड़ा। विभागीय कर्मी आपूर्ति को सुचारु करने में जुटे रहे।उल्लेखनीय है कि जिले के 64 बिजलीघरों के जरिये दो लाख से अधिक लोगों को बिजली की आपूर्ति की जाती है। शनिवार को बारिश के चलते शहर के गिजरौली, ओढ़पुरा, प्रगतिपुरम, कांशीराम टाउनशिप व देहात के सलेमपुर, नगला रति, वाहनपुर, चंदपा, मुरसान, उघई आदि सबस्टेशनों से निकलने वाले फीडरों की लाइनों में फॉल्ट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बारिश के चलते शनिवार को शहर से देहात तक बिजली की लाइनों में फॉल्ट हुए। इस कारण लोगों को पांच से छह घंटे बिना बिजली के रहना पड़ा। बिना बिजली के लोग जरूरी कामकाज नहीं कर सके। लोगों को मुश्किलों से जूझना पड़ा। विभागीय कर्मी आपूर्ति को सुचारु करने में जुटे रहे।
उल्लेखनीय है कि जिले के 64 बिजलीघरों के जरिये दो लाख से अधिक लोगों को बिजली की आपूर्ति की जाती है। एक-एक लाइन से कई-कई बिजलीघर चल रहे हैं। बिजली की लाइनें भी जर्जर हैं। इस कारण जरा सा लोड पड़ने के साथ बिजली की लाइनों में फॉल्ट हो जाते हैं। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को बारिश के चलते शहर के गिजरौली, ओढ़पुरा, प्रगतिपुरम, कांशीराम टाउनशिप व देहात के सलेमपुर, नगला रति, वाहनपुर, चंदपा, मुरसान, उघई आदि सबस्टेशनों से निकलने वाले फीडरों की लाइनों में फॉल्ट हो गए। इस कारण लोगों को पांच से छह घंटे बिना बिजली के रहना पड़ा। बिना बिजली के लोगों के घरों में लगे विद्युत उपकरण शोपीस बने रहे। कल कारखानों की मशीनें थमी रही। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें