न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी विभिन्न मांगों को शनिवार को भी कार्य बहिष्कार पर रहे। इस कारण कार्यालयों में कामकाज नहीं हुआ। काम के लिए पहुंचने वाले उपभोक्ताओं को बैरंग लौटना पड़ रहा है। संयुक्त संघर्ष कर्मियों की मानें तो शनिवार की शाम को लखनऊ में हुई वार्ता के बाद बहिष्कार को अब स्थगित कर दिया गया है।
पिछले कई दिन से विद्युत कर्मचारी व अधिकारी अपनी मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर धरना दे रहे थे। शनिवार को भी कर्मचारियोें व अधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर ओढपुरा बिजलीघर पर धरना देकर प्रदर्शन किया। यह वहां सभी संविदा-निविदा कर्मियों को नियमित किया जाए। पुरानी पेंशन बहाल कराई जाए। पूर्व समझौते के तहत समयबद्व वेतमान दिया जाए। श्रम अधिनियमों का पालन करते हुये अवकाश के दिनों में कार्य न लिया जाए, जैसी मांगें कर रहे थे।
अध्यक्षता अधिशासी अभियंता नरेंद्र कुमार ने की और संचालन विवेक भारती ने किया। इस मौके पर रमेश शर्मा, बिजेंद्र सिंह राना, महेंद्र सिंह, अमित कुमार गुप्ता, जीपी गुप्ता, पंकज चौबे, आयुष कंसल, महेश चंद्र, तरुण, विकास कुमार, प्रदीप कुमार, विनोद कुमार, तौशीष कुशवाहा, मुकेश कुमार, ललित यादव, वीरेंद्र कुमार, विकास शर्मा, सतेंद्र कुमार, भगवान सिंह, विवेक तिवारी, रामगोपाल, रवि कुमार आदि थे। इधर, देर शाम लखनऊ में उच्च स्तर पर हुई वार्ता के बाद इस कार्य बहिष्कार को स्थगति कर दिया गया। संवाद