फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : घर के बरामदे में सो रहे बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
मृतक उदयवीर सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन

गांव नगला घनी के बाद अब क्षेत्र के गांव वेदई में मंगलवार की रात करीब दो बजे अज्ञात हमलावरों ने घर के बाहर बरामदे में सो रहे 75 वर्षीय बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस मामले में मृतक के भतीजे सोमवीर सिंह पुत्र बलवीर सिंह ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
उदयवीर सिंह पुत्र पंचम सिंह घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे। रात करीब दो बजे वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने बुजुर्ग को करीब से गोली मारी, जो उनके सीने में होकर पार हो गई। सुबह करीब चार बजे परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडेय ने भी मुआयना किया। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। घटना के संबंध में परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की बारीकी से तहकीकात कर रही है। पुलिस का दावा है कि हत्यारे जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन

कोतवाली निरीक्षक आशीष कुमार सिंह का कहना है कि हत्या के कारणों की बारीकी से जांच की जा रही है। जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा और हमलावर पुलिस की गिरफ्त में होंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें