फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अलग-अलग दुर्घटनाओं में आठ लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में शनिवार की देर शाम आठ लोग घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
सासनी में बिजलीघर निवासी जमीला पत्नी नूर मोहम्मद जब अपने घर के पास सड़क पार कर रही थी तो एक बाइक ने उनमें टक्कर मार दी। इससे जमीला के अलावा बाइक पर सवार राहुल, पूजा और अंजलि निवासीगण वीरनगर थाना हाथरस जंक्शन घायल हो गए। इन सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

वहीं हाथरस में अलीगढ़ रोड पर तमना गढ़ी के निकट एक स्कूटी रोड पार कर रहे युवक राकेश निवासी तमना गढ़ी से टकरा गई। राकेश के अलावा स्कूटी पर सवार संकल्प निवासी वसंत बाग, वंश प्रताप निवासी कान्हा विहार व गुल्लन निवासी माधव कुंज घायल हो गए। इन चारों को भी उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें