न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मंगलवार की रात्रि करीब दो बजे लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। काफी लोगों ने यह झटके महसूस किए तो उनकी कुछ समझ में नहीं आया। कई लोगों की नींद भी खुल गई। हालांकि बाद में पता चला कि यह झटके भूकंप के थे।
हाथरस में भी रात्रि 1.58 बजे के लगभग भूकंप के झटके महसूस किए गए। करीब 10 सैकेंड के इन झटकों का काफी लोगों को अहसास नहीं हुआ, लेकिन कुछ लोगों की झटकों की वजह से नींद खुल गई। एकबारगी उनकी कुछ समझ में नहीं आया।
लोगों ने अपने मकानों में यह झटके महसूस किए। कुछ लोगों ने एक-दूसरे से फोन कर इस बारे में जानकारी की तो पता चला कि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर यह झटके महसूस किए गए हैं। इस पर लोगों को तसल्ली हुई। हालांकि भूकंप से किसी नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। संवाद