फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जीटी रोड पर धूल के गुबार, राहगीर हो रहे बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

बारिश से पूर्व जीटी रोड की सड़क बनने का खामियाजा राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग ने टूटी सड़क पर विभाग ने केवल गिट्टी और मिट्टी डालकर कर्तव्य की इतिश्री कर ली है। धूप निकलने के बाद पूरे जीटी रोड पर बिना मौसम ही धूल के गुबार छाये रहते हैं। भारी वाहन जब जीटी रोड से गुजरते हैं तो उनके टायरों से उड़ी धूल पूरे जीटी रोड पर छा जाती है।
आलम यह है कि जीटी रोड से सटे मोहल्लों में भी पहुंच रही है। नगर पालिका चाहे तो यहां पानी का छिड़काव कराके धूल के गुबारों को थाम सकती है। दो पहिया वाहन चालकों का तो धूल के मारे हाल बेहाल हो जाता है। बारिश के बाद जीटी रोड में केवल गड्ढे बचे हैं और सड़क नाम की चीज नहीं रह गई है। इससे बचाव के लिए लोक निर्माण विभाग ने गड्ढों में सूखी रोड़ी और मिट्टी डलवा दी। दो दिन से खिल रही धूप में सूखने के बाद यह मिट्टी टायरों के साथ उड़कर सड़क पर उड़ रही है। संवाद
विज्ञापन

लोगों का दर्द
जीटी पर उड़ रही ये धूल स्वास्थ के लिए हानिकारक है। यह फेफड़ों में इन्फेक्शन कर श्वांस की बीमारी पैदा करती है और पेट में जाकर अमीबोबाईसिस गैस बनाती है, जिससे पेचिस और गैस की बीमारी हो जाती है।
-डॉ. मिथलेश वार्ष्णेय, प्रमुख चिकित्सक
पहले तो समय से जीटी रोड बनना चाहिए था, लेकिन लोक निर्माण विभाग ने सड़क तो नहीं बनाई, उल्टे मिट्टी और गिट्टी डालकर लोगों को धूल फांकने पर मजबूर कर दिया। सड़क पर पानी का छिड़काव कराते रहना चाहिए।
-उदय पुंढीर, समाजसेवी
नगरपालिका चाहे तो अपने टैंकरों से पंत चौराहे से एटा रेलवे फाटक तक पूरे दिन अंतराल से पानी का छिड़काव करा सकती है। पालिका के पास टैंकर उपलब्ध हैं। यह पालिका का कर्तव्य है कि वो अपनी सीमा में यह काम कराए।
विज्ञापन

-विपिन वार्ष्णेय, व्यापारी नेता
पंत चौराहे से एटा चुंगी तक आने जाने वाले धूल भरे जीटी रोड से न गुजरकर दो पहिया वाहन शहर के अंदर से आने-जाने के लिए मजबूर हैं। नगर में इनकी आवाजाही से बाजार में जाम का माहौल बन गया है।
-नरेंद्र सिंह पप्पू जादौन, सहकारी बैंक निदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें