न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
एक बच्चे को ई रिक्शे में ही ड्रिप लगा दी और उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी से घर भेज दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मरीज अंकित पुत्र महेंद्र निवासी मुरसान 22 नवंबर 2022 को इमरजेंसी वार्ड में दोपहर करीब पौने चार बजे लाया गया था। उसे ई-रिक्शा में ही ड्रिप लगाकर घर भेज दिया गया। उसका यह वीडियो वायरल हुआ है। इधर, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. सूर्यप्रकाश ने बताया कि इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी पर उपस्थित डॉ. आरसी व्यास ने मरीज का उपचार किया।
उपचार के चलते हुए करीब आधा घंटे के बाद मरीज के साथ आए तीमारदार विपिन द्वारा उपचार के दौरान ही अपनी मर्जी से मरीज को इमरजेंसी वार्ड से ले गए। विपिन ने अपनी इच्छा जताते हुए मरीज को ले जाने के संबंध में बीएचटी पर्चे पर लिखकर दिया है, जिसमें कहा गया कि उनको कही दूसरी जगह इलाज कराना है। मरीज को चिकित्सक और कर्मचारी की सहमति के बिना ही वह अंकित को इमरजेंसी वार्ड से ई-रिक्शे से ले गए। उसी समय किसी राहगीर द्वारा वीडियो बनाकर गलत उद्देश्य से वायरल कर दी गई है। इसमें चिकित्सालय के चिकित्सक या कर्मचारी की कोई कमी नहीं है। संवाद