फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : रजबहा की पटरी कटने से दर्जनों बीघा फसलें डूबीं

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)रविवार को बिसावर क्षेत्र में रजबहा की पटरी कटने से दर्जनों बीघा फसल डूब गई।सिंचाई विभाग की लापरवाही के चलते एक साल में पांचवीं बार रजबहे की पटरी कटी है।दघैटा रजवाह बिसावर क्षेत्र के कई गांव से होकर गुजरता है।
विज्ञापन
हाथरस : सादाबाद में कटी रजबहा की पटरी। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

रविवार को बिसावर क्षेत्र में रजबहा की पटरी कटने से दर्जनों बीघा फसल डूब गई। किसानों ने रजवाह की पटरी को दुरुस्त करके पानी को खेतों में जाने से रोका। सिंचाई विभाग की लापरवाही के चलते एक साल में पांचवीं बार रजबहे की पटरी कटी है। इससे किसानों में काफी आक्रोश है।
दघैटा रजवाह बिसावर क्षेत्र के कई गांव से होकर गुजरता है। रविवार को रजबहा में बिना सफाई के पानी छोड़ दिया गया। इसके चलते रजबहा की पटरी कट गई। इससे आसपास धान, मक्का, चरी, अरहर और बाजार की करीब छह दर्जनों बीघा फसल पानी पानी हो गई। सूचना पाकर किसान मौके पर पहुंच गए। सिंचाई विभाग को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान पटरी को दुरुस्त करने में जुट गई। बाद में जेसीबी की मदद से पटरी दुरुस्त की गई। खजान सिंह, सौदान सिंह, वेदप्रकाश, दाऊदयाल वर्मा आदि किसानों की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। किसानों ने यह भी मांग की है कि रजबहे में पानी छोड़े जाने से पहले उसकी सूचना किसानों को दी जाए और रजबहे की सफाई पर पूरा ध्यान दिया जाए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें