न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसप्रांतीय चिकित्सा संघ के सचिव डॉ. केके शर्मा के नेतृत्व में चिकित्सकों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. मंजीत सिंह से बुधवार को मुलाकात की। चिकित्साधिकारियों का कहना था कि पूर्व में भी अधिकारियों को बताया गया कि उन्हें ड्यूटी के दौरान किन-किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। प्रतिनिधिमंडल में डॉ. केके शर्मा, डॉ. वरुण चौधरी, डॉ. भारती घोरे आदि शामिल थे।
प्रांतीय चिकित्सा संघ के सचिव डॉ. केके शर्मा के नेतृत्व में चिकित्सकों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. मंजीत सिंह से बुधवार को मुलाकात की। चिकित्साधिकारियों ने अपनी समस्याएं बताईं और उनका निदान कराए जाने की मांग की। सीएमओ ने निदान कराने का आश्वासन दिया।
चिकित्साधिकारियों का कहना था कि पूर्व में भी अधिकारियों को बताया गया कि उन्हें ड्यूटी के दौरान किन-किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। सीएमओ ने ज्ञापन में दिए गए सभी बिंदुओं के समाधान पर सहमति व्यक्त की और संबंधित कर्मचारियों को तत्काल निर्देशित भी किया।
प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनके स्तर से पूरा प्रयास है कि व्यवस्था में सुधार होगा। प्रतिनिधिमंडल में डॉ. केके शर्मा, डॉ. वरुण चौधरी, डॉ. भारती घोरे आदि शामिल थे। संवाद