फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अल्ट्रासाउंड के 300 व गर्भपात के 1,200 रुपये लिए डॉक्टर ने

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड, प्रसव और गर्भपात के नाम पर दलालों के माध्यम से वसूली हो रही है। इसे लेकर कई बार शिकायतें भी हो चुकी हैं। अब गांव लहरा निवासी एक महिला ने जनसुनवाई में इस बारे में शिकायत की है। इसकी विभागीय चल रही है। अधिकारी जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।
गांव लहरा निवासी महिला ने जनसुवाई में ऑनलाइन शिकायत की है। उसने कहा है कि 31 अक्तूबर 2022 को जिला महिला अस्पताल में उपचार के लिए आई थी। डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी। वह अल्ट्रासाउंड कराने गई तो आशा और दलाल ने 300 रुपये मांगे। रुपये न होने पर घर चली गई।
विज्ञापन

अगले दिन ज्यादा परेशान होने की वजह से जल्दी हॉस्पिटल गई तो पर्चा लिस्ट में लगा लिया गया। नंबर आने पर महिला अंदर कक्ष में गई तो उससे अल्ट्रासाउंड करने वाले ने यह कहा कि बाहर 300 रुपये जमा करा दिए या नहीं। फिर ज्यादा परेशानी परेशानी होने की वजह से डॉक्टर द्वारा लगाए गए दलाल को 300 रुपये देने पड़े। तब जाकर अल्ट्रासाउंड हुआ।
विज्ञापन

डॉक्टर ने बताया की तुम्हारे गर्भाशय में परेशानी है। ऑपरेशन करना होगा। ब्लीडिंग ज्यादा होने के कारण गर्भपात कराना पड़ा। गर्भपात के लिए भी डरा करके 1200 रुपये ले लिए गए। डॉक्टर ने कहा की हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है। इस बात को सुनकर मजबूर होकर 1200 रुपये देने पड़े। अब महिला ने इसकी शिकायत जनसुनवाई पोर्टल पर ऑनलाइन की है। प्रभारी सीएमओ डॉ. नरेश गोयल ने बताया कि इस मामले की जांच महिला अस्पताल की सीएमएस द्वारा की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें