न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी रमेश रंजन ने राजस्व कार्यों की समीक्षा की। अपर जिलाधिकारी डॉ. बसंत अग्रवाल ने बताया कि 43 गांवों में खतौनी का अंश निर्धारण हो चुका है।
किसान सम्मान निधि की प्रगति के बारे में बताया कि भूलेख अंकन के लिए डाउनलोड किए गए 2,22,103 किसानों के सापेक्ष 90,650 कृषकों का डाटा सत्यापित कर पीएम किसान पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि तहसील सादाबाद, सासनी, सिकंदराराऊ और हाथरस में गाटों की संख्या 4,80,710 है। इसके सापेक्ष 4,57,525 गाटों की ऑनलाइन फीडिंग कर दी गई है।
एडीएम न्यायिक मोहम्मद मोइनुल इस्लाम ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के बारे में जानकारी दी। माह अगस्त में आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र के 25390 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसमें से 16778 आवेदनों का निस्तारण किया गया है। शेष 8612 आवेदनों को शीघ्र ही निस्तारित कर दिया जाएगा। संवाद