न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वे बिटिया के परिवार धमकाते नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो में डीएम दुष्कर्म की शिकार बिटिया के परिवार से कह रहे हैं कि मीडिया तो आज है, कल नहीं रहेगी। हम यहीं रहेंगे। अपने बयानों को बार-बार मत बदलो। इस वीडियो को लेकर खासी चर्चाएं हैं।