फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : डीएम ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण

विज्ञापन
हाथरस : ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण करतीं डीएम। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग एवं निर्वाचन विभाग के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने इलेक्ट्रॉनिक्स वोटिंग मशीन (ईवीएम) के वेयर हाउस में डबल लॉक सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, सशस्त्र बल की तैनाती, अग्निशमन उपकरणों आदि का निरीक्षण किया।
डीएम ने सुरक्षा को देखते हुए डबल लॉक सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, सशस्त्र बल की तैनाती, अग्निशमन उपकरणों के अधिष्ठापन को परखा। गोदाम में रखी बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और वीवी पैट के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता, सुरक्षा व्यवस्था को भी देखा तथा गोदाम में लगी सिक्योरिटी को 24 घंटे तैनात रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने वेयर हाउस में सफाई करने और सभी मूलभूत आवश्यक व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी डॉ. बसंत अग्रवाल, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट शिव सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार मिश्र, जिला पंचायत राज अधिकारी सुबोध जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें