फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पीएम मातृत्व वंदना में लंबित भुगतान व गोल्डन कार्ड की धीमी गति पर डीएम खफा

विज्ञापन
हाथरस : कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिलाधिकारी (डीएम) रमेश रंजन ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य और विद्युत विभाग के कार्यों की समीक्षा की। डीएम ने मातृत्व वंदना योजना में लंबित भुगतान व गोल्डन कार्ड की धीमी गति पर नाराजगी जताई।
डीएम ने आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, जननी सुरक्षा योजना, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम की गतिविधियों की समीक्षा कर सीएमओ को विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की रैंकिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए। आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने की प्रगति अत्यंत खराब होने पर डीएम ने नाराजगी जताई। योजना में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष भुगतान की प्रगति संतोषजनक न होने पर डीएम ने लंबित भुगतान को लाभार्थियों के खाते में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने निर्माणाधीन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की प्रगति की समीक्षा की। डीएम ने सरकारी विभागों के विद्युत बकाया, निवेश मित्र एवं झटपट पेार्टल पर प्राप्त लंबित आवेदन, ट्रांसफॉर्मरों का प्रतिस्थापन और विद्युत आपूर्ति के बारे में जानकारी की। अधिशासी अभियंता ने बताया कि जिले के सरकारी विभागों द्वारा बकाया विद्युत का भुगतान नहीं किया है। डीएम ने जर्जर विद्युत तारों को बदलवाने और जिन गांवों व मजरों में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था अपूर्ण है, उनमें विद्युतीकरण करते हुए विद्युत आपूर्ति सुचारु रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें