14वीं मंडलीय माध्यमिक विद्यालयों की खेलकूद रैली की तैयारियों को शुक्रवार को अंतिम रूप दे दिया गया। तैयारियों का जायजा मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल ने लिया और आवश्यक निर्देश दिए।
बागला इंटर कॉलेज के मैदान में शनिवार से मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज होगा। इसमें कासगंज, एटा, अलीगढ़ और हाथरस जनपद के माध्यमिक विद्यालयों के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
शुक्रवार को कार्यक्रम संयोजक डॉ. राजेश शुक्ला, प्रधानाचार्य सत्यभान गुप्ता, लाखन सिंह, डॉ. मुकेश, ममता उपाध्याय, विमला भारत, रामतेज और ट्रैक निर्माण और लेखा व अन्य तैयारियों को पूर्ण करने में जिला खेल सचिव अतुल वर्मा, डॉ. मनोज शर्मा, धीरेंद्र प्रताप सिंह डीओसी स्काउट, विकास कौशिक, होरीलाल वर्मा, डॉ. रामकुमार उपाध्याय, प्रमोद यादव, जहांगीर हाशमी, रंजना सेंगर आशा, नवनीत, सुरेश चंद्र, श्वेता वर्मा, तरुण कुमार आदि ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया।