न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
भारत सरकार की ओर से जिला हाथरस को 30 अप्रैल को ग्रीन जोन में शामिल में किया गया था।
यहां जिले में पिछले 21 दिनों एक भी कोरोना संक्रमित नहीं निकलने के कारण जिले को ऑरेंज जोन से ग्रीन जोन में शामिल किया गया था।
यहां तक कि ग्रीन जोन में शामिल होने के साथ ही लॉकडाउन के द्वारा विशेष छूट प्रदान करने के आदेश भी जारी शासन स्तर से जिला प्रशासन को किए गए थे, लेकिन एक मई को कोरोना संक्रमित मरीज के सामने आने के बाद जिला फिर से ग्रीन जोन से बाहर निकल गया है।