फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 163 दिव्यांग बच्चों को बांटे उपकरण और उपस्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

समग्र शिक्षा के समेकित शिक्षा के अंतर्गत शनिवार को एलिम्को कानपुर की तरफ से ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) पर दिव्यांगों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 163 दिव्यांग बच्चों को उपकरण और उपस्कर का वितरण किया गया।
मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी अंजलि गंगवार ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 35 बच्चों को ट्राई साइकिल, 57 को व्हील चेयर, 20 को सीपी व्हील चेयर, 98 को एमएस आईडी किट, 29 को रो लेटर, छह को ब्रेल किट, छह को स्मार्ट केन, 36 को वैशाखी, 34 को हियरिंग एंड 10 को कैलीपर्स का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा एसएन सिंह, एलिम्को कानपुर के विनीत कुमार पांडेय, ऑडियोलॉजिस्ट मदन सिंह राणा, चंद्रेश कुमार, तकनीशियन अमन कुमार, संतोष कुमार शर्मा प्रमिलेश, इंदु आर्या, समीक्षा शर्मा, विजय भारती, विमलेश, गीता शर्मा, अमित क्षत्रपाल आदि उपस्थिति रहे। बीईओ ने सभी का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें