न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
उच्च न्यायालय इलाहाबाद से आए प्रशासनिक न्यायाधीश नरेंद्र कुमार जौहरी से अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष में वार्ता की। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासनिक न्यायाधीश से न्यायालय भवन के निर्माण सहित कई अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर वार्ता की। अध्यक्ष यज्ञदत्त गौतम ने बताया कि जिन बिंदुओं को लेकर वार्ता हुई, उनका सकारात्मक आश्वासन मिला है।
प्रतिनिधि मंडल में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष यज्ञदत्त गौतम, वरिष्ठ अधिवक्ता एलएन शर्मा, अनिल शर्मा, मुन्ना सिंह पुंढीर, लक्ष्मीकांत सारस्वत, जालिम सिंह एडवोकेट शामिल थे। वार्ता के दौरान प्रशासनिक न्यायाधीश के साथ जिला जज मृदुला कुमार, एडीजे द्वितीय विनीत चौधरी, सीजेएम नम्रता शर्मा मौजूद थीं। संवाद