फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अमृत सरोवर में नहीं गिरना चाहिए गंदा पानी

विज्ञापन
हाथरस : ग्राम पंचायत हाजीपुर में अमृत सरोवर का निरीक्षण करते डीएम। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विकास खंड हाथरस की ग्राम पंचायत वाहनपुर, हाजीपुर, शाहपुर कलां और एेंहन में बन रहे अमृत सरोवर का शुक्रवार को जिलाधिकारी रमेश रंजन ने निरीक्षण किया। उन्होंने
निरीक्षण कर जिलाधिकारी रमेश रंजन ने अमृत सरोवर के किनारे पौधरोपण कराने, इनलेट-आउटलेट रैंप बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तालाब में किसी भी दशा में गंदा पानी नहीं गिरना चाहिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि तालाब के चारों ओर तार के माध्यम से फैसिंग कराई जाए। यह अमृत सरोवर जनपद जिले का मॉडल बनना चाहिए। सरोवरों पर कराए जा रहे कार्य की प्रगति संतोषजनक न होने पर डीएम ने नाराजगी जताई। पात्र व्यक्तियों के मनरेगा जॉब कार्ड बनाने और निष्क्रिय कार्डों को सक्रिय कराते हुए मनरेगा के तहत पात्रों को रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देेश दिए। खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) ने कहा कि तालाबों का सौंदर्यीकरण मनरेगा और राज्य वित्त के माध्यम से कराया जाएगा। बीडीओ ने बताया कि ग्राम पंचायत वाहनपुर में तालाब का क्षेत्रफल 0.887 हेक्टेयर है और इसकी लंबाई 100 मीटर है। इसका जीर्णोद्धार 32.61 लाख रुपये से कराया जाएगा।
विज्ञापन

मनरेगा के अंतर्गत 36 मजदूरों से कार्य कराया जा रहा है। ग्राम पंचायत हाजीपुर के तालाब का क्षेत्रफल 0.420 हेक्टेयर है। यहां मनरेगा के तहत 66 मनरेगा मजदूरों से कार्य कराया जा रहा है। ग्राम पंचायत शाहपुर कलां में तालाब का क्षेत्रफल 0.948 हेक्टेयर है और सरोवर की लंबाई 60 मीटर है। इसका जीर्णोद्धार 31.38 लाख रुपये से कराया जा रहा है। ग्राम पंचायत एेंहन के तालाब का क्षेत्रफल 0.57 हेक्टेयर और लंबाई 95 मीटर है। इसका जीर्णोद्धार 30.50 लाख रुपये से कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें