फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : करंट लगने से ढाबा संचालक की मौत

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसहाथरस रोड स्थित ढाबे पर बुधवार को फ्रिज में करंट आने से संचालक की मौत हो गई।ढाबा कर्मचारियों ने तत्काल फ्रिज की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी।
विज्ञापन
करंट से मृत वीरेंद्र का फाइल फोटो। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस रोड स्थित ढाबे पर बुधवार को फ्रिज में करंट आने से संचालक की मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया है।
42 वर्षीय वीरेंद्र सिंह पुत्र बाबू सिंह निवासी अरौठा हाथरस रोड पर गांव बढ़ार के निकट चौधरी ढाबा के नाम से होटल चलाता है। शाम करीब चार बजे फ्रिज से कोल्ड ड्रिंक निकालते समय वह करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

ढाबा कर्मचारियों ने तत्काल फ्रिज की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी। आनन-फानन ढाबा संचालक को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। यहां से उसे रेफर कर दिया गया। परिजन ढाबा संचालक को उपचार के लिए आगरा ले गए। यहां चिकित्सकों ने वीरेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें