फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : उपसचिव ने परखी जलशक्ति अभियान की हकीकत

विज्ञापन
जल शक्ति अभियान के तहत कराए गए कार्योँ की समीक्षा करतीं नोडल अधिकारी श्रीकला पी.बेनूगोपाल। संवा? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में संचालित केंद्रीय योजनाओं की भारत सरकार द्वारा नामित नोडल अधिकारी उप सचिव श्रीकला पी बेनूगोपाल ने विकास भवन सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा की। सहायक अभियंता लघु सिंचाई ने जल शक्ति अभियान (कैच द रेन) के अंतर्गत कराए गए कार्यों के संबंध में जानकारी दी। उप सचिव एवं केंद्रीय भूजल बोर्ड के साइंटिस्ट संतोष गौतम ने तालाबों में नालों का गंदा पानी नहीं पहुंचने देने की बात कही।
उन्होंने कहा कि जनपद में जितने भी पौधे लगाए गए हैं, उनकी गुणवत्ता ऐसी होनी चाहिए कि वह आगे चलकर वृक्ष का रूप ले सकें। प्राय: देखने में आता हैं कि तालाबों में नालों का गंदा पानी डाल दिया जाता है, ऐसे में अमृत सरोवर की परिकल्पना साकार नहीं हो सकती। नोडल अधिकारी ने विकास खंड सादाबाद के ग्राम सुसाइन मेें अमृत सरोवर एवं ग्राम नौगवां में चेकडैम का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास खंड हसायन के ग्राम नगला कांच में वृक्षारोपण स्थल, विकास खंड सासनी के ग्राम रूदायन में नवनिर्मित पंचायत घर पर स्थापित रेनवाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली तथा विकास खंड हसायन में मनरेगा योजनांतर्गत ईशन नदी की सफाई एवं जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र, प्रभागीय वनाधिकारी, जिला विकास अधिकारी, सहायक अभियंता लघु सिंचाई आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें