फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आज आएंगे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रशासन सतर्क

विज्ञापन
हाथरस : उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के आगमन को लेकर रामलीला मैदान में होतीं तैयारियां। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के रामलीला मैदान में श्रीकृष्ण लीला कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दो नवंबर को उपमुख्यमंत्रीउ ब्रजेश पाठक आएंगे। इसे लेकर पूरे दिन पुलिस व प्रशासनिक अमला कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भी जुटा रहा। रामलीला मैदान में वाहनों की पार्किंग और आवागमन को लेकर एसडीएम सदर राजकुमार सिंह यादव ने मुआयना किया। इस दौरान अधीनस्थों को वाहनों के आवागमन संबंधी निर्देश दिए।
जिले में दो नवंबर को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक आएंगे। उनका हेलिकॉप्टर 10.45 बजे पुलिस लाइन के मैदान पर उतरेगा। वहां से वह शहर रामलीला मैदान में पहुंचेंगे। वहां वह श्रीकृष्ण लीला कार्यक्रम में शामिल होंगे। वह यहां श्रीकृष्ण व बलराम के स्वरूपों को तिलक लगाकर कंस वध के लिए प्रस्थान कराएंगे। इस मौके पर लोक कलाकार श्रीकृष्ण लीलाओं का मंचन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सदर ने रामलीला मैदान पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम में आने वाले रास्ते, वाहनों के आवागमन, पार्किंग आदि को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। दूसरी ओर सरकारी कार्यालयों में भी अधिकारी व कर्मचारी अपनी अपनी योजनाओं के संबंधित दस्तावेजों को पूर्ण करने में जुटे हैं। पुलिस महकमा भी मार्ग परिवर्तन आदि का खाका खींचने में जुटा रहा। इधर, भाजपाई भी उपमुख्यमंत्री की अगवानी में जुट गए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें