हाथरस : गांव रहपुरा में डेंगू से मृत हुआ युवक का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद क्षेत्र के गांव रहपुरा में डेंगू पीड़ित एक युवक की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। ग्राम प्रधान पुष्पेंद्र उपाध्याय ने बताया कि कैलाश उपाध्याय (24) पुत्र प्रेमशंकर उपाध्याय, नोएडा में नौकरी करता था, उसे कुछ दिन पहले बुखार आया था। बुखार होने पर वह घर आ गया गया।
उसका उपचार आगरा के अस्पताल में चल रहा था। यहां जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी। शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। संवाद