फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जिले में चार और मरीजों में हुई डेंगू की पुष्टि, संख्या बढ़कर हुई 16

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

डेंगू का प्रकोप जारी है। जिले में चार और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिले में अब डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। नए मामलों में गांव बालापट्टी के दो, साकेत कॉलोनी के एक के अलावा अपनी रिश्तेदारी में आए पीलीभीत के रहने वाला मरीज शामिल है। डेंगू के केस मिलने पर स्वास्थ्य टीम ने बालापट्टी में एंटी लार्वा कीटनाशक का छिड़काव कराया और वहां रहने वाले लोगों को जागरूक किया।
जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने दो दिन पहले जिले से डेंगू संभावित मरीजों का नमूना लेकर एलाइजा जांच के लिए भेजा था। इनकी जांच रिपोर्ट में चार मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। अब जिले में डेंगू के केस बढ़कर 16 हो गए हैं। इससे पहले 12 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई थी। जांच रिपोर्ट में शहर के मोहल्ला बालापट्टी के दो मरीज डेंगू के पाए गए हैं, जबकि एक मरीज साकेत कॉलोनी और चौथा मरीज पीलीभीत का था, जोकि अपनी रिश्तेदारी में आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू के केस मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ाई है। जहां डेंगू के मरीज मिले हैं, वहां पर एंटी लार्वा कीटनाशक का छिड़काव कराया गया और शिविर लगाकर मरीजों की जांच की गई। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ.श्रीकांत ने बताया कि डेंगू के चार केस मिलने पर रेपिड रिस्पांस टीम ने पहुंचकर मरीजों के बारे में जानकारी ली। टीम द्वारा मोहल्ले में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया है। मोहल्ले के लोगों को बुखार से बचाव व उपचार के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें