फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : घरेलू सामानों पर जीएसटी के विरोध में प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
बढ़ती मंहगाई को लेकर केंद्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन करतेत आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता व पदा? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को बढ़ती महंगाई के विरोध में कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की। इस मौके पर एक ज्ञापन प्रभारी अधिकारी (ओसी) कलेक्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में महंगाई रोकने के लिए सार्थक कदम न उठा पाने की स्थिति में देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
ज्ञापन में आप के जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह बघेल ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा पहले से ही महंगे पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस पर महंगाई के भार के नीचे दबी जनता पर खाने-पीने की वस्तुओं जैसे आटा, दही, छाछ, पनीर, दाल और खाद्य तेल पर भी जीएसटी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने बहुत हुई महंगाई की मार, शर्म करो मोदी सरकार, न तेरी है न मेरी है, ये सरकार लुटेरी है, जैसे नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष जगदीश यादव, जिलाध्यक्ष बौद्धिक प्रकोष्ठ हरीमोहन सारस्वत, जिला सचिव व मीडिया प्रभारी नीरज कुमार, करन कश्यप, रामवीर ठाकुर, राजेश यादव, रवि दुबे, रमेशचंद्र, कुशल कुमार, अमन कुशवाहा, नितिन कुमार, आकाश कुमार, गोपाल, रामवीर ठाकुर, अकरम खान, हिमांशु कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें