जानी-मानी लेखिका गीतांजलि श्री
- फोटो : अमर उजाला
UP News : अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार (International Booker Prize) से सम्मानित लेखिका गीतांजलि श्री अपने उपन्यास रेत समाधि को लेकर विवादों में घिर गई हैं। उनके खिलाफ कस्बे के सर्वोदय नगर डाकखाना रोड निवासी संदीप पाठक ने 21 जुलाई को तहरीर दी थी। संदीप पाठक ने लेखिका के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
संदीप पाठक का कहना है कि रेत समाधि उपन्यास में भगवान शिव और माता पार्वती को लेकर लिखी गई आपत्तिजनक बातें आहत कर देने वाली है। इसलिए, सादाबाद पुलिस को लेखिका के खिलाफ एफआईआर दर्ज करनी चाहिए और जांच भी। संदीप ने बताया है कि 30 जुलाई को आगरा में लेखिका गीतांजलि श्री के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन होना था लेकिन यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।
लेखिका ने किसी भी तरह के सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होने से इनकार कर दिया है। बता दें कि इस मामले की जांच और एफआईआर दर्ज कराए जाने को लेकर संदीप पाठक ने मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक को ट्वीट भी किया था। संवाद