फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मेला परिसर में सजावट शुरू, हो रही रंगाई-पुताई

विज्ञापन
हाथरस : मेला श्रीदाऊजी महाराज की तैयारियों के चलते लगते टेंट तंबू। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बृज प्रसिद्ध लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज की दो सितंबर से शुरुआत होने जा रही है। मेला परिसर में इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। मेले में शिविरों की सजावट का काम शुरू हो गया है। मंदिर में निर्माण के अलावा रंगाई-पुताई हो रही है। आयोजक कलाकारों से लगातार संपर्क करने में जुटे हैं। मेले परिसर में झूल लगाने का कार्य भी प्रगति पर चल रहा है। दंगल के अखाड़े में मिट्टी का भराव किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि कोरोना के चलते दो साल से मेला श्रीदाऊजी महाराज का आयोजन नहीं हो रहा था। इस कारण परिसर में गंदगी का अंबार हो गया। अब मेला की तिथि घोषित होने के साथ तैयारियां तेज हो गई है। मेला परिसर में अलग-अलग समाज के बने शिविरों में बैरीकेडिंग की शुरुआत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर में पुरातत्व विभाग द्वारा मंदिर परिसर में मरम्मत कराई जा रही है। इसके अलावा मेला पंडाल में सफाई का काम चल रहा है। दंगल के लिए अखाड़े पर मिट्टी डाली जा रही है। इसके अलावा मेला क्षेत्र में सफाई का काम चल रहा है। लॉफ्टर शो, पंजाबी दरबार, संगीत सम्मेलन, ख्याल गायकी, कव्वाली आदि के आयोजकों द्वारा कलाकारों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें