न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
गांव नगला इमलिया निवासी 60 वर्षीय राजपाल सिंह पुत्र ग्यासी राम बुधवार की रात को अपने घर पर सो रहे थे। तभी उन्हें कोई जहरीला कीड़ा काट गया। सुबह के वक्त तबीयत बिगड़ने पर परिजन वृद्ध को आनन-फानन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
वहां हालत में सुधार न होने पर चिकित्सक ने उनको अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन वृद्ध को अलीगढ़ लेकर जा रहे थे। तभी रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव को गांव ले आए। संवाद