न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के इगलास अड्डा निवासी एक भट्ठा स्वामी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। उनके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए।
कोतवाली हाथरस गेट के इगलास अड्डा निवासी भट्ठा स्वामी की शनिवार की सुबह अचानक हालत बिगड़ गई और वह अचेत हो गए। परिजनों ने उनकी हालत देखा तो अफरा तफरी मच गई। युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को कार में ले गए। संवाद