फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बहन के गांव में आए युवक की मौत, शव को जलाया

विज्ञापन
हाथरस : कासगंज के युवक की मौत के बाद चिता से अवशेष निकालते पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : HASAYAN
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नगरिया पट्टी देवरी में अपनी बहन के यहां आए कासगंज जिले के सहावन क्षेत्र निवासी एक 40 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार की सुबह उसका शव पेड़ से लटका मिला। भांजों ने पुलिस को सूचित किए बिना शव को जलाकर अंतिम संस्कार कर दिया।युवक की पत्नी ने गांव पहुंचकर पुलिस को इसकी जानकारी दी तो पुलिस ने जलती चिता से शव के अवशेष बरामद किए और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पत्नी ने हत्या कर शव को जलाने का आरोप लगाया है। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि वीरेंद्र सिंह पुत्र राजपाल निवासी नगला पटशुआ कोतवाली थाना सहावर जिला कासगंज चार दिन पहले अपनी बहन के यहां पर नगरिया पट्टी देवरी आया था। दीपोत्सव पर रात को वीरेंद्र सिंह ने अपने भांजों के साथ शराब पी थी। मंगलवार की सुबह वीरेंद्र का शव गांव में पेड़ से लटका हुआ मिला। भांजों ने शव को उतारकर उसका अंतिम संस्कार करा दिया। इसकी सूचना जब वीरेंद्र की पत्नी को मिली तो वह भी नगरिया पट्टी देवरी पहुंच गईं। उन्होंने पति की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव के अवशेष को जलती चिता से बरामद कर लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिलने के कारण इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें