हाथरस : खेत पर किसान की मौत के बाद विलाप करते परिजन। संवाद
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
क्षेत्र के गांव कपसिया में खेतों पर फसल की रखवाली कर रहे किसान की सोमवार रात अज्ञात कारणों से मौत हो गई। मंगलवार सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई।
दुर्गपाल सिंह (55) सोमवार शाम को खाना खाकर खेत पर फसल की रखवाली करने गए थे। अगले दिन सुबह घर नहीं पहुंचे तो पत्नी लौंगश्री उन्हें बुलाने खेत पर गई। वहां जाकर देखा तो दुर्गपाल का शव पड़ा हुआ था। मौत के कारण का पता नहीं चल सका है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। संवाद