फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : एक ही परिवार के तीन लोगों पर जानलेवा हमला

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसअलीगढ़ रोड स्थित गांव रुहेरी में रंजिशन कुछ लोगों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया।तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अलीगढ़ रोड स्थित गांव रुहेरी में रंजिशन कुछ लोगों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में एक ही परिवार के तीन लोग जख्मी हो गए। घायलों का पुलिस ने जिला अस्पताल में उपचार कराया। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
रुहेरी में शनिवार की सुबह बंटवारे के विवाद में नामजदों ने जानलेवा हमला कर दिया। घायल मनोज कुमार ने बताया कि उनके परिवार के लोगों ने बंटवारे को लेकर उनके पिता शांति स्वरूप पुत्र हर प्रसाद, मां रेखा और उनके ऊपर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां पर उन्हें उपचार दिया गया। वहीं, तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें