फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : निकाय निर्वाचन के लिए अब बूथों पर कमियों को डाटा कर रहे तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

निकाय चुनाव को लेकर अब मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं को दूर करने के लिए खाका खींचना शुरू कर दिया गया है। अफसरों द्वारा मौका मुआयना शुरू कर दिया गया है। डीएम अर्चना वर्मा ने इसे लेकर संबंधित तहसील स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं। बूथों पर बिजली, पानी, रैंप सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर ब्योरा तैयार किया जा रहा है।
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में निकाय निर्वाचन को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियों को तेज कर दिया गया है। प्रशासन की ओर से बूथों का निर्धारण कर दिया गया है। जिले में बूथों के निर्धारण होने के बाद वहां पर मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने की प्रकिया शुरू कर दी गई है। इसे लेकर डीएम अर्चना वर्मा ने संबंधित तहसील स्तरीय अधिकारियों को बूथों का निरीक्षण कर अपनी अपनी रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि सभी अधिकारी बूथों का मुआयना करें। आयोग के निर्धारित प्रारूप के आधार पर मूलभूत सुविधाओं की रिपोर्ट तैयार करें। बूथों पर पाई जाने वाली कमियों के बारे में पूरी आख्या दें। इन निर्देशों के क्रम में अफसरों ने बूथों का निरीक्षण शुरू कर दिया है। बूथों पर बिजली, पानी, रैंप, शौचालय, रोशनी आदि की व्यवस्थाओं की रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिससे कि कमी पाए जाने की दशा में उनको ठीक कराया जा सके। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें