न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन की ओर से सभी विभागों के कार्मिकों का ऑनलाइन ब्योरा ले लिया गया है। अब इस ब्योरे को पदनाम के हिसाब से तैयार किया जा रहा है, जिससे इस ब्योरे को पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, मतदान अधिकारी द्वितीय एवं मतदान अधिकारी तृतीय के रूप में अलग अलग किया जा सके।
उल्लेखनीय है कि प्रशासन की ओर से जिले के सभी कार्यालयों के कार्मिकों का ऑनलाइन ब्योरा आयोग के पोर्टल पर फ्रिज कराया गया है। जिले के करीब 10 हजार से अधिक कार्मिकों का ब्योरा इस पोर्टल पर फ्रीज हुआ है। अब इस डाटा को पदनाम व श्रेणी वार अलग-अलग किया जा रहा है।
इन कार्मिकों को पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, मतदान अधिकारी द्वितीय व मतदान अधिकारी तृतीय के रूप में अलग-अलग लगाया जा रहा है। इस चुनाव में होने वाले मतदान में करीब 2500 कार्मिकों को लगाया जाएगा। इन सभी कार्मिकों का जल्द ही आयोग के निर्देश पर प्रथम रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। संवाद