न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सीआरपीएफ रामपुर के बटालियन कमांडेट मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को बिटिया के गांव में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
बिटिया के गांव में डेढ़ साल से ज्यादा समय से बिटिया के परिजनों की सुरक्षा का जिम्मा सीआरपीएफ संभाले हुए है। कमांडेंट ने वहां मौजूद जवानों से कई जानकारियां लीं और उन्हें निर्देशित किया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे देखे। बिटिया के परिजनों से भी बातचीत की। संवाद