फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : रजबहा में निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस) कोतवाली क्षेत्र के गांव इटरनी के निकट स्थित रजबहे में मंगलवार की रात एक मगरमच्छ निकाल आया।सूचना पर कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।ग्रामीणों ने मगरमच्छ को ट्रैक्टर ट्राली में रखवाकर वन विभाग के कर्मचारियों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
हाथरस : हसायन के इटरनी रजबहे से निकलकर गांव में आया मगरमच्छ। संवाद - फोटो : HASAYAN
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव इटरनी के निकट स्थित रजबहे में मंगलवार की रात एक मगरमच्छ निकाल आया। मगरमच्छ देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने रात में ही कोतवाली पुलिस व वन विभाग के अधिकारियों व स्थानीय कर्मचारियों को इसकी सूचना दी। सूचना पर कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ कर पास में एक पेड़ से बांध दिया। रात भर मगरमच्छ की रखवाली करने के बाद ग्रामीणों ने उसे वन विभाग को सौंप दिया।
ग्रामीणों ने सुबह जिला पंचायत सदस्य रानू देवी के प्रतिनिधि पति ठाकुर कृष्ण कुमार जादौन रिंकू भैया को नगला आम के रजबहे में मगरमच्छ घुस आने की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही रानू जादौन के पति ठाकुर कृष्ण कुमार जादौन रिंकू भैया गांव पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि रात में मगरमच्छ के घुस आने की जानकारी पुलिस, वन विभाग के स्थानीय अधिकारियों व कर्मचारियों को दी गई लेकिन सुबह दस बजे तक कोई नहीं आया। बारह घंटे के बाद वन विभाग के स्थानीय वीट वन रक्षक श्रीचंद व अन्य कर्मचारी गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने मगरमच्छ को ट्रैक्टर ट्राली में रखवाकर वन विभाग के कर्मचारियों के सुपुर्द कर दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें