कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक ने शराब के लिए रुपये नहीं देने पर वह अपनी पत्नी को पीट दिया। उसका छोटा भाई भाभी को बचाने के लिए पहुुंचा तो गुस्साए आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। मारपीट में देवर व भाभी घायल हो गए। दोनों शिकायत लेकर कोतवाली हाथरस गेट पहुंचे। जहां से उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।