फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: नवंबर महीने में होगा हाथरस क्रिकेट लीग, आठ टीमें लेंगी भाग

Thu, 08 Jun 2023 09:16 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस क्रिकेट लीग के लिए 15 जून से शिवा स्पोर्ट और भगवान स्पोर्ट्स दुकान के अलावा अन्य जोन के क्रिकेट अकादमी पर ट्रायल के फॉर्म उपलब्ध होंगे। टूर्नामेंट आठ दिनों का होगा। प्रत्येक टीम को तीन लीग मैच खेलने को मिलेंगे। टूर्नामेंट कलर यूनिफार्म में सफेद गेंद से खेला जाएगा।
विज्ञापन
एचसीएल थ्री के आयोजन को लेकर पत्रकार वार्ता करते आयोजक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जिले की क्रिकेट प्रतिभाओं को तराश करके उनके भविष्य के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। जल्द ही हाथरस क्रिकेट लीग तीसरे संस्करण की शुरुआत होने जा रही है। 

विज्ञापन


अनिल माही ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि नवंबर माह में तीसरे संस्करण का आयोजन कराया जाएगा। प्रदेश की आठ टीमें शामिल होंगी। टीम के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के आधार पर किया जाएगा। टूर्नामेंट को जीतने और उप विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। 15 जून से शिवा स्पोर्ट और भगवान स्पोर्ट्स दुकान के अलावा अन्य जोन के क्रिकेट अकादमी पर ट्रायल के फॉर्म उपलब्ध होंगे। 

टूर्नामेंट आठ दिनों का होगा। प्रत्येक टीम को तीन लीग मैच खेलने को मिलेंगे। टूर्नामेंट कलर यूनिफार्म में सफेद गेंद से खेला जाएगा। क्रिकेट प्रेमी यू ट्यूब चैनल पर प्रसारण को देख सकेंगे। इस मौके पर करण शर्मा, मयंक शर्मा, सुमित गोस्वामी, मोनू वर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें