फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मध्य प्रदेश में नहर में डूबने से सिपाही की मौत

विज्ञापन
मृतक सिपाही जीतू चौधरी का फाइल फोटो। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

कुरसंडा के गांव थलूगढ़ी निवासी सिपाही की मध्यप्रदेश में नहर में डूबने से मौत हो गई। सिपाही की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजन शुक्रवार की देर शाम तक पार्थिव शरीर आने का इंतजार कर रहे थे।
थलू गढ़ी कुरसंडा निवासी गिर्राज सिंह के बेटे जीतू चौधरी मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही हैं। उनकी तैनाती इन-दिनों मध्य प्रदेश के उमरिया में है। बृहस्पतिवार को वहां अपने कुछ दोस्तों के साथ नहर में नहाने गए थे। नहर में पानी का बहाव बहुत तेज था। इसके चलते जीतू चौधरी नहर में डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहर पर भीड़ जमा हो गई। काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस ने सिपाही के शव को पानी से निकाला। पोस्टमार्टम के बाद सिपाही का शव गांव थलूगढ़ी लाया जाएगा। परिजन पार्थिव शरीर आने का इंतजार कर रहे थे। जीतू की मौत से उनके परिजन सदमे में हैं। घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें