न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
गांव भटीकरा निवासी दीपक कुमार ने जिलाधिकारी से शिकायत की है कि विकास खंड सिकंदराराऊ में उनके निर्देश पर हटाया गया कंप्यूटर ऑपरेटर मनमाने तरीके से काम कर रहा है।
उन्होंने कहा है कि मनरेगा के तहत निजी रूप से कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत शुभम कुमार निवासी श्यामपुर मानिकपुर को जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) कार्यालय से हटा दिया गया था।
इस आदेश के बावजूद अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी जमील अहमद के संरक्षण में यह कर्मी आज भी अनैतिक व अवैध रूप से धन उगाही करता है। यहां तक कि मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण योजना के आईडी पासवर्ड का भी प्रयोग कर रहा है, जिससे योजना के कार्यों की गोपनीयता भंग हो रही है। इस व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से मस्टरोल जारी किए जा रहे हैं। संवाद