फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आरोग्य मेलों में खामियां मिलने पर सीएमओ नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मंजीत सिंह ने रविवार को कई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर वहां लगे आरोग्य मेलों और आयुष्मान कार्ड शिविर का निरीक्षण किया। खामियां मिलने पर नाराजगी जताई।
निरीक्षण के दौरान सीएमओ को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंदपा में डॉ. सुनील वर्मा चिकित्साधिकारी, ममता सिंह स्टाफ नर्स एवं लोकेश सिंह वार्ड बाय उपस्थित मिले। एएनएम संगीता द्वारा प्रसव कराया जा रहा था। मेले में अभी तक 05 मरीजों को देखा जा चुका था। सीएमओ ने नाराजगी जाहिर करते हुए अधिक से अधिक मरीजों को चिकित्सा लाभ दिए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आरती में फार्मासिस्ट योगेश और वार्ड बाय उपस्थित मिले। यहां एक ही मरीज को देखा गया था। यह स्थिति बेहद चिंताजनक है। इस पर कड़ी नाराजगी जाहिर की गई। आयुष्मान शिविर हतीसा में आयुष्मान मित्र चंद्रभान सिंह, आशा मुन्नी देवी, सुनीता शर्मा, नीलम शर्मा, गीता तथा पंचायत सहायक रामवती उपस्थित मिलीं।
विज्ञापन

गांव में 1680 आयुष्मान कार्ड लाभार्थी हैं। इसके सापेक्ष 935 कार्ड बनाए जा चुके हैं। निर्देशित किया गया कि सभी आयुष्मान कार्ड लाभार्थियों का कार्ड बनाने का कार्य जल्द से जल्द शत प्रतिशत पूरा करें। आशा एवं पंचायत सहायकों को आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के लिए प्रशिक्षित करने के लिए कहा गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें