न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
प्रदेश के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है।
मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर अपने संदेश में कहा है कि प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता रामवीर उपाध्याय का निधन अत्यंत दुख है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।
सीएम ने उनके बेटे चिरागवीर उपाध्याय से भी फोन पर वार्ता कर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए सांत्वना दी। इधर, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, पूर्व कबीना मंत्री शिवपाल यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू आदि राजनेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है। संवाद