न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस) विभिन्न समस्याओं को लेकर पिछले दो दिनों से चल रही सफाई कर्मियों की हड़ताल नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी (ईओ) के आश्वासन पर शुक्रवार की शाम को समाप्त हो गई। ईओ ने आश्वस्त किया कि हड़ताल के लिए किसी कर्मी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।ईओ ने सभी समस्याओं का बिंदुवार निस्तारण करने का आश्वासन कर्मियों को दिया है। जिन कर्मचारियों द्वारा एसीपी सुविधा की मांग की जा रही है, उनके संबंध में उनके सेवा अभिलेखों का परीक्षण करने के बाद नियमानुसार एक माह के अंदर कार्यवाही की जाएगी।
विभिन्न समस्याओं को लेकर पिछले दो दिनों से चल रही सफाई कर्मियों की हड़ताल नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी (ईओ) के आश्वासन पर शुक्रवार की शाम को समाप्त हो गई। उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ सादाबाद शाखा अध्यक्ष सोहन लाल के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल ईओ से मिला था। ईओ ने आश्वस्त किया कि हड़ताल के लिए किसी कर्मी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।
ईओ ने सभी समस्याओं का बिंदुवार निस्तारण करने का आश्वासन कर्मियों को दिया है। ईओ ने कहा कि साप्ताहिक अवकाश के बदले वेतन, पारिश्रमिक का भुगतान किए जाने के संबंध में शासन स्तर से मार्गदर्शन लेने के बाद ही कोई कदम उठाया जाएगा। कर्मियों को ग्रीष्म कालीन वर्दी का वितरण कर दिया गया है।
शीतकालीन वर्दी का वितरण जनवरी माह में किया जाएगा। किसी कर्मचारी को कोई देय लंबित नहीं है। जिन कर्मचारियों द्वारा एसीपी सुविधा की मांग की जा रही है, उनके संबंध में उनके सेवा अभिलेखों का परीक्षण करने के बाद नियमानुसार एक माह के अंदर कार्यवाही की जाएगी। संवाद