फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सहपाठी की छेड़खानी- धमकी से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में अश्लील कॉल, धमकी और छेड़खानी से परेशान होकर एक छात्रा ने मंगलवार सुबह अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा के पिता ने उसकी बेटी के साथ पढ़ने वाले एक छात्र और एक छात्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतका के पिता ने बताया कि उनकी बेटी 12 वीं में पढ़ती थी। आरोपी सहपाठी उससे छेड़छाड़ करता था और कॉल करके अश्लील बातें करता था। एक अन्य छात्रा इस छात्र को सहयोग करती थी। छात्रा के पिता ने इसकी शिकायत दोनों आरोपियों के अभिभावकों से की किंतु ये दोनों नहीं माने। लोक लाज के डर से उसने किसी तरह की कानूनी मदद नहीं ली। आरोपी की हरकतों से छात्रा बेहद तनाव में थी, इसलिए वह अक्सर परेशान रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि 29 अगस्त सोमवार की रात करीब ढाई बजे छात्र ने पीड़ित छात्रा को फोन करके काफी डराया-धमकाया। इसके बाद भयभीत छात्रा ने मंगलवार सुबह करीब 11 बजे अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। म़तका के पिता ने आरोपी छात्र-छात्रा के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। आईपीसी की धारा 354 (क), 306 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 7 व 8 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। संवाद
मृतका के पिता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की तहकीकात की जा रही है।
- आशीष कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें