फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जीएसटी के छापे की अफवाह पर बंद हुआ नगर का बाजार

विज्ञापन
हाथरस : सिकंदराराऊ में जीएसटी के छापे की सूचना पर बंद हुआ बाजार। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

नगर में बुधवार की दोपहर को अफवाह फैली कि वस्तु एवं सेवा कर विभाग (जीएसटी) की टीम छापामार कार्रवाई करेगी। जानकारी मिलते ही बाजार में भगदड़ मच गई। दुकानें बंद हो गईं। व्यापारियों में काफी देर तक दहशत और अफरा-तफरी का माहौल रहा। काफी देर तक जब टीम नहीं आई तो व्यापारियों ने दुकानें खोल लीं।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर को अचानक बाजार में अफवाह उड़ने लगी कि जीएसटी टीम कस्बा में पहुंच गई है। टीम के आने की सूचना पर बाजार बंद होने लगा। धड़ाधड़ दुकानों के शटर गिरने लगे। दुकानदारों में खलबली मच गई। कुछ देर के लिए बाजार बंद हो गया। बाद में लोगों को पता चला कि टीम के आने की सूचना केवल अफवाह थी। इसके बाद दुकानदारों ने अपनी दुकानों को दोबारा खोल लिया। दुकानें खुलते ही खरीदारों की भीड़ भी आने लगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें